छत्तीसगढ़ मे शुष्क रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से पांच दिनों बाद बढ़ेगा तापमान, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

रायपुर- अगले पांच दिनों में अब प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आने वाली हवा का प्रभाव काम हो रहा है, जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ 28 जनवरी को आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी थोड़ी वृद्धि संभावित है।

वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही राजधानी में प्रात: काल में कोहरा रहने के बाद आकाश मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी बीच शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा और दिन का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में, जबकि अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान कहीं कम, कहीं ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम तो कहीं ज्यादा देखने को मिल रहा है। पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान औसत से एक से दो डिग्री ज्यादा है, जबकि जगदलपुर में यह एक डिग्री कम, रायपुर और बिलासपुर में दो डिग्री, दुर्ग में चार डिग्री और राजनांदगांव में पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।

न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री तक कम
मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक कम चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में दो डिग्री सेल्सियस, रायपुर और बिलासपुर में तीन डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में चार डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।