दुर्ग SSP ने 7 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और एक ASI का किया तबदला,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के दिन दुर्ग जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सात निरीक्षक, दो उप निरीक्षक और एक एएसआई का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेशानुसार निरीक्षक राजेंद्र यादव को थाना पाटन, राजकुमार लहरे को थाना भिलाई नगर, अम्बर सिंह भारद्वाज को थाना पुरानी भिलाई, श्रद्धा पाठक को थाना अंडा का प्रभारी पदस्थ किया है वही निरीक्षक आनंद शुक्ला को यातायात में पदस्थ किया है।

जबकि निरीक्षक मनोज प्रजापति, मनीष शर्मा को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है साथ ही उप निरीक्षक परस सिंह ठाकुर को मोहननगर और ईश्वर लाला साकार को थाना वैशालीनगर भेजा गया है। एएसआई संतोष साहू को चौकी नगपुरा में पदस्थ किया है। देखे पूरा आदेश…