भिलाई में जिंदा जली बुजुर्ग महिला, खाट के नीचे रखे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग, चपेट में आई सो रही वृद्धा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
भिलाई। मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बन गई। दरअसल जामुल निवासी एक बुजुर्ग महिला अपनी खाट के नीचे मच्छर भगाने अगरबत्ती जलाकर सोई हुई थी। उससे उसकी खाट में आग लगी और वो भी उस आग की चपेट में आ गई। घटना में महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। जामुल पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें
भिलाई में जिंदा जली बुजुर्ग महिला, खाट के नीचे रखे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग, चपेट में आई सो रही वृद्धाभिलाई में जिंदा जली बुजुर्ग महिला, खाट के नीचे रखे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग, चपेट में आई सो रही वृद्धा
पुलिस ने बताया कि जामुल निवासी दुखिया बाई (90) शुक्रवार को अपने घर पर सोई हुई थी। उसका बेटा और बहू अलग कमरे में थे। वृद्धा भी अपने कमरे में खाट पर सोई हुई थी। रात में ठंड ज्यादा होने के कारण उसने कंबल आदि ओढ़ा हुआ था। खाट के नीचे जल रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से खाट में आग लगी और महिला भी उसकी चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण महिला अस्वस्थ भी रहती थी। आग लगने के बाद वो खाट से उतरकर भाग नहीं सकी। घर में सो रहे उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें घर में जलने की दुर्गंध आई। वे लोग बगल के कमरे में गए और देखा तो दुखिया बाई की लाश अधजली हालत में पड़ी हुई थी।





