ट्रेन चालकों ने दिया डीआरएम कार्यालय के सामने दिया धरना, आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रेल प्रशासन से न्यायोचित शीघ्र समाधान करने की मांग कर रहा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
बिलासपुर। ट्रेनों के समयबद्ध संरक्षित संचालन के लिए तनाव रहित कार्यकारी वातावरण निर्मित कराने गुरुवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रधानमंत्री के नाम सामुहिक अंतरदेशीय पत्र व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर के सामने धरना दिया। जिसमे मंडल की सभी क्रू लाबी चालक व सहायक चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बिलासपुर रेल मंडल देश में प्रतिवर्ष माल लदान लक्ष्य के सर्वोच्च कीर्तिमान स्थापित करता है। लेकिन, रनिंग स्टाफ जिसके द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति होती है, वह उपेक्षा व प्रताड़ना का शिकार होता है, जो दुर्घटनाओं का मूल कारण है। परिचालन प्रबंधन के अप्रत्याशित नित नए – नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
जिसमें चालक व सहायक चालक के 2200 से अधिक रिक्त पदों को न भरना, नई लाबियों को खोलने/बन्द करने के नाम पर बार- बार ट्रांसफर – पोस्टिंग करना, लांग आवर्स कंट्रोल करने के नाम पर 12 घंटे से अधिक ड्यूटी को 1.10 घंटे का ब्रेक कराकर दो भागों में दर्शाना, आन व आफ ड्यूटी करने दूसरे स्टेशनों में भेजना, बिना काम के क्रू का अनावश्यक दुरूपयोग करना, पीआर व अवकाश न देना, संरक्षा नियमों का पालन करने पर बुक आफ व सस्पेंड की धमकी देना व पारिवारिक और सामाजिक स्थिति बुरी तरह दुष्प्रभावी हो रही है।
रनिंग स्टाफ आक्रोशित है। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रेल प्रशासन से न्यायोचित शीघ्र समाधान करने की मांग करता है। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय एवं स्थानीय मांगो का ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद मंडल अध्यक्ष ने की। वहीं संचालन मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एचएस भदौरिया जोनल महासचिव व्हीके तिवारी, रवि बनर्जी, राजेश शर्मा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया।





