प्रॉपर्टी डीलर को फोन पर जान से मारने की धमकी थाने में दर्ज कराई शिकायत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

बिलासपुर- सकरी क्षेत्र के आसमां सिटी में रहने वाले प्रापर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। आसमां सिटी में रहने वाले सौरभ पांडेय प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि चार जनवरी को वे अपने घर पर थे। इसी दौरान अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद का परिचय आयुष राय के रूप में दिया। उसने प्रापर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी। बाद में उनके नंबर पर काल नहीं आया। उन्होंने इसे मामूली बात सझकर अनदेखा कर दिया।

गुरुवार की दोपहर वे अपने घर पर थे। इस दौरान फिर से उनके मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने प्रापर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जब आई पहली कॉल तो प्रॉपर्टी डीलर ने समझा कोई मजाक कर रहा है किसी प्रकार की कोई दिक्कत वाली बात नहीं। बात को लिया मामूली में पर पुनः जब काल आया तो प्रॉपर्टी डीलर को लगा भय अब पुलिस जांच कर रही। आखिर कौन और किस कारण से ऐसा कर रहा है।