तड़के सुबह तेज बारिश के बाद लग रहा सावन आ गया, कडा़के की ठंड के बीच बारिश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान

बिलासपुर- सर्दी के मौसम में नर्म धूप मन को खुश कर ही रहा था। प्रतिदिन लोग घर के आंगन और छत पर धूप सेंकने पहुंच जाते थे। किन्तु आज सुबह की बारिश ने बढा़ई ठिठुरन। उत्तर-पूर्वी हवाओं से अभी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुध को आसमान में बादलों का डेरा था, बावजूद इसके सूर्यदेव नजर आए। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी। गुरुवार रह – रह कर बारिश भी हो सकती है।

धूप अभी अच्छी लग रही है। जनवरी का दूसरा पखवाड़ा आरंभ हो चुका है। सर्दी को लेकर स्थिति कुछ खास नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में ठंड से हाथ कांपने लगे हैं। सुबह हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। उत्तरी हवाओं के आगमन से बिलासपुर में मौसम सामान्य है। रातें सर्द हैं। सुबह की धूप अच्छी लग रही है।

धान खुले में रखे धान भीगने लगे
धान खरीदी का कार्य चल रहा है। ऐसे में बड़े पैमाने पर धान विक्रय केंद्रो पर खुले में रखा हुआ है। आज की बारिश समस्या पैदा कर सकती है। किसान भी अपने धन को वाहनों में लेकर धान विक्रय केंद्र में पहुंचे हुए हैं। ऐसे में बड़ी समस्या और धान भीगने खतरा बढ़ गया है।
वातावरण में नमी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं दिन में स्थिति एकदम उलट है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल बने हुए हैं, इनके जाते ही मौसम खुलेगा। न्यूनतम तापमान में 19 से 23 जनवरी के बीच अच्छी ठंडी पड़ सकती है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

हीटर व अलाव की डिमांड
गर्म कपड़ों के अलावा इस साल ठंड से बचने लोगों ने पारंपरिक अलाव का सहारा लिया। वहीं रूम व गर्म पानी के हीटर की बिक्री भी धड्ल्ले से हुई है। इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता दिनेश कुमार का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अब घरों में रूम हीटर का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है। खासकर कमरे को गर्म करने इसका खूब उपयोग हो रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कितना सही है इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 27 14.8
पेंड्रारोड 25.4 10.8
अंबिकापुर 26 8.4
माना 28.9 16.2
जगदलपुर 28.6 15.6