घने कोहरे में ढंका सरगुजा संभाग, सड़कों में आवाजाही हुई प्रभावित

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

अंबिकापुर: सोमवार की सुबह सरगुजा संभाग घने कोहरे में ढंका रहा। इस सीजन में पहली बार इतना घना और लंबे समय तक कोहरे का प्रभाव रहा। कोहरा ओस की बूंद के रूप में पेड़ पौधों के नीचे टपकने लगा। सुबह कोहरे के कारण सड़कों में दृश्यता (विजिबिलिटी) 30 से 40 मीटर रह गई थी। इससे आवागमन प्रभावित हुवा,

मुख्य मार्ग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी घट गई जिसके चलते चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे व वैन चालक कोहरे से परेशान रहे। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे की सक्रियता से जनजीवन प्रभावित रहा। जैसा की मौसम विभाग ने पहले ही इस बात का अंदेशा जताया था कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे की दस्तक होगी। इसका असर रविवार कोई देखने मिल गया था।
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार एक और पश्चिम विक्षम में आज से सक्रिय हो रही है। जिसका प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम होगा। हालांकि पहले से ही नमी बनी हुई है, इससे यह नया विक्षम प्रभाव भी डाल सकता है। इसका असर समाप्त होते ही 11 जनवरी के आसपास उत्तरी छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलेगी। वर्तमान में दक्षिण पूर्वी हवा बह रही है इसका असर कमजोर पड़ते ही उत्तर पश्चिम दिशा में ठंडी हवा का प्रवेश शुरू हो जाएगा। इसके बाद तापमान में तगड़ी गिरावट आएगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी भट्ट के अनुसार 11 जनवरी से पश्चिम उत्तर दिशा में ठंडी हवा शुरू होते ही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है।