रायपुर के इन जगहो दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ की परीक्षा 8 जनवरी को इस केंद्र पर सुबह 9 से 11 बजे तक परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए राजधानी रायपुर में एग्जाम सेंटर बनाया गया है

राम स्नेही गुप्ता जी की रिपोर्ट,
रायपुर: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए परीक्षा 8 जनवरी को होगी। इसके लिए अलग-अलग स्टेट में परीक्षा केंद्र बना लिया गया है। इस परीक्षा के लिए रायपुर शहर के सरोना स्थित आयन डिजिटल जोन आईडीजेड, पार्थवी प्रोविंस कमर्शियल काम्पलेक्स, संत रविदास वार्ड-70 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की की परीक्षा 8 जनवरी को इस केंद्र पर सुबह 9 से 11 बजे तक परीक्षा होगी। कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा लेगा। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।





