नक्सली नीति को लेकर हुई बड़ी बैठक, बीएसएफ आईजी और कांकेर एसपी ने अंतागढ़ में बनाई रणनीति

राम स्नेही गुप्ता जी की रिपोर्ट

कांकेर- कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के अधिकारियों की बड़ी बैठक आज अंतागढ़ में हुई है। बैठक में आगे आने वाले दिनों में नक्सलियों द्वारा TCOC सप्ताह चलाया जाता है उस पर प्रहार करने के लिए कांकेर जिले को नक्सल मुक्त करने और रावघाट की पूर्ण रूप से सुरक्षा के साथ चालू करवाने के लिए बैठक में चर्चा में हुई।
लगातार नक्सलियों द्वारा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिस पर नक्सलियों के ऊपर नकेल कसने के लिए रणनीति बनाई गई है। इस दौरान बीएसएफ के आईजी, कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी खोमन लाल सिन्हा समेत बीएसएफ के कमांडेंड मौजूद थे।