भाजपा ने अब लोकसभा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक लेंगे

राम स्नेही गुप्ता जी की रिपोर्ट

रायपुर (राज्य ब्यूरो) भाजपा ने अब लोकसभा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी का संकल्प है कि सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का झंडा लहरे और इसी जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसके लिए पांच जनवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक लेंगे।

न्याय यात्रा पर माथुर का सवाल कांग्रेस ने किसका न्याय किया
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस ने अब तक किसके साथ न्याय किया हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत यात्राएं की है पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब न्याय यात्रा निकल रही है। उसे पहले खुद के साथ न्याय करना चाहिए। राज्य की जनता कांग्रेस के बारे में क्या सोच रही है। वह सभी जानते हैं पिछले 65 वर्षों से इस देश को इसी खानदान में लूट है.