कलयुगी बेटा ही निकला मां का कातिल : पहले सिर को जमीन से पटका, फिर चेहरे को गिलास से गोदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला एक सामने आया है। बीते सोमवार को बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर घर से फरार था। लड़का घर से भागने के लिए निकला था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक उसके परिवार के साथ हमेशा विवाद में रहता था। वहीं सोमवार को आरोपी बेटे ने पहले अपनी मां की सिर को जमीन में पटक-पटककर हत्या कर दी। इसके बाद कलयुगी बेटे ने चेहरे को गिलास से भी गोद दिया था।

मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी लगभग 50 साल की पी.नीता राव की लाश उसके ही घर में मिली। महिला के पति पी. गौरीशंकर राव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। वहां लाश के आसपास खून बिखरा हुआ मिला। वहीं बाथरूम में खून से सनी बनियान और पैरों के निशान भी मिला।

पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थी । घर में मां बेटा और बेटी ही रहते थे। मृतिका का पति कुम्हारी में रहता था। उक्त महिला का बेटा पी. नागेश राव आदतन नशेड़ी है. वहां नशा करके हमेशा अपनी मां से झगड़ता रहता था, और जान से मारने की धमकी देता था. घटना दिनांक मृतिका की बेटी काम की सिलसिले में बाहर थी.

रितिक की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए वह बार-बार अपनी मां को फोन कर रही थी, लेकिन कुछ जवाब नहीं आने पर उसने अपने पिता को कॉल किया। पिता ने जानकारी लेने घर पहुंचा तो दंग रह गया, उसकी पत्नी जमीन पर मरी पड़ी हुई है, पति ने इसकी घटना जानकारी तत्काल पुलिस को दी, पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की बुधवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिए हैं।