दुर्ग जिले में मिले 6 व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

दुर्ग- दुर्ग जिला में कोरोना के 6 नए मरीज बुधवार को मिले। इसमें भिलाई शहर से 5, कैंप-2, सेक्टर-11, घासीदास नगर, अर्जुन नगर, जवाहर नगर और पाटन से एक मरीज मिले हैं। इस तरह से कोरोना के अब तक 34 नए मरीज जिला में मिले हैं। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के बाद दुर्ग जिला में सबसे अधिक नए मरीज बुधवार को मिले हैं। रायगढ़ में 7 नए मरीज और दुर्ग में उससे एक कम नए मरीज मिले हैं।

कोविड संबंधित समस्त दिशा निर्देशों का करें पालन

डॉक्टर सीबीएस बंजारे जिला सर्वेलेंस अधिकारी, दुर्ग ने कोविड-19 के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू व एएनएम की टीम को निर्देश दिया है कि कोविड संबंधित समस्त दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। पॉजिटिव को शत प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जाए। गौरतबल है कि दुर्ग जिला में अब तक 1,20,787 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें से 1,18,844 मरीज ठीक हो गए।

कोविड अनुरूप व्यवहार का करें पालन

उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। खासकर 60 साल से अधिक उम्र के लोग, गंभीर बीमारियों से पीडि़त व्यक्ति, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं व बच्चों को बाहर जाने पर सावधानी और बचाव के लिए मास्क लगाएं। हाथ को बार-बार साबुन से धोना, छींकने व खांसने पर टिशु पेपर व कपड़ से मुंह को ढांके।

अब तक चौंथे चरण के दौरान जिला में मिले कोविड के मामले :-
क्षेत्र — मरीजों की संख्या
भिलाई — 15
चरोदा — 0
धमधा — 1
दुर्ग — 14
निकुम — 1
पाटन — 1
रिसाली — 2
कुल — 34