दुर्ग पुलिस ने ऐसे दबोचा झपटमार गिरोह के एक सदस्य को, जानें पूरा मामला …

 दुर्ग पुलिस ने ऐसे दबोचा झपटमार गिरोह के एक सदस्य को, जानें पूरा मामला …

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

दुर्ग- दुर्ग पुलिस ने बुधवार को एक झपटमार को दबोचा है। उसके कब्जे से दोपहिया वाहन और मोबाइल समेत कुल 1.5 लाख का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस से हुई पूछताछ में उसने अपने जुर्म का कबुल भी कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

क्या है पूरा मामला

26 दिसंबर को खुर्सीपार निवासी प्रियंका शाह रात को अपने काम को खत्म कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान छावनी थाना क्षेत्र के गोयल क्लीनिक के सामने पावर हाउस में दोपहिया सवार 2 युवकों ने अचानक उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उनके मोबाइल के पेटीएम से 9090 रूपए की निकासी भी कर ली। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म कायम कर विवेचना में लिया।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग , एएसपी अभिषेक कुमार झा के कुशल मार्ग दर्शन में टीम ने लगातार आसपास के सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर रवि चौधरी को नंदिनी चौक से उठाया गया। जो एक मोबाइल किसी को बेचने की फिराक में था। आरोपी रवि चौधरी राजीव नगर का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने अपने जुर्म का इकबाल भी कर लिया है। पुलिस उसे सक्षम न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के आवागमन के रास्तों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज से इनकी पहचान हुई है

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक सोनल ग्वाल, उप निरीक्षक अजय सिंह, एवं एसीसीयू से सहायक उप निरीक्षक समित मिश्रा, प्रधान आरक्षक संगीर खान, चंद्रशेखर , आरक्षक अरविंद मिश्रा, रिंकू सोनी, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, गुनीत कुमार, भावेश पटेल, जावेद खान की सराहनीय भूमिका रही है।