बंटी और बबली पति-पत्‍नी, वीसी के नाम पर दंपती ने ठग लिए सात करोड़, ऐसे हुआ भंडाभोड़

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में ठगी का मामला सामने आया है। यहां शिक्षक दंपती जोगेंद्र यादव व उसकी पत्नी अरुणा यादव ने बीते पांच साल के भीतर वीसी खेलवाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई डकार ली। शातिर पति-पत्नी ने 60 से 70 लोगों को शिकार बनाते हुए उनसे करीब छह से सात करोड़ रुपये की ठगी की।

पीड़ितों में मध्यम वर्गीय नौकरीपेशा लोगों से लेकर व्यापारी वर्ग शामिल हैं। इनके ठगी के और भी शिकार होने व ठगी की रकम दोगुनी होने की आशंका भी जताई जा रही है। बुधवार को लोगों की शिकायत पर आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

डेढ़ गुना रकम वापसी का लालच देकर जमा कराते रहे रकम
टीआइ लीलाधर राठौर ने बताया कि शहर के लालबाग निवासी आरोपित माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। वह और उसकी पत्नी अरुणा यादव ने पांच साल पहले 2018 में प्रतिदिन लोगों से वीसी खिलवाना शुरू किया। वे 1 हजार से लेकर 1 लख रुपए तक लोगों से डेढ़ गुना रकम वापसी का प्रलोभन देकर जमा करते रहे।
शुरुआती दौर में लोगों को मुनाफा समेत रकम लौटी देखते ही देखते अधिक मुनाफे के फेर में उनके ग्राहक की संख्या में बढ़ोतरी हो गई और शहर के बड़े-बड़े व्यापारी हाउसवाइफ तथा नौकरी करने वाले अपनी जमा पूंजी का हिस्सा उनके पास जमा करवाने लगे।
1 साल बाद ही आरोपी दंपति ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। वे दंपति 60,70 लोगों को करीब 6 से 7 करोड रुपए जमा कर चुके थे। बताया जा रहा है कि बहुत से लोग इनकी ठगी का शिकार हुए हैं जो अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं।