सूर्या विहार में पीएम आवास के दूसरी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत , खाना खाकर टहलने के दौरान हुआ हादसा

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

रायगढ़- रात्रि का खाना खाने के बाद सीढ़ी व बालकनी में टहल रहे व्यक्ति की गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। यह हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पीएम आवास के मकान के दूसरे माले में घटित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम खान पिता करीम खान 30 सूर्या विहार थाना चक्रधर नगर का रहने वाला है। मोटरसाइकिल मिस्त्री का कार्य करता है। अपनी मां के साथ सूर्य बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकान पर दूसरे वाले में रहता था। मृतक के जीजा ने बताया कि सलीम 1 जनवरी को काम काज कर घर आया था और सीढ़ी व बालकनी में टहल रहा था। रात्रि करीब 9 से साढ़े 9 के बीच एक-एक छत से कुछ गिरने की आवाज आई तो उक्त कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नीचे डाक कर देखा तो घटना को देखकर उनके होश उड़ गए। कालोनी में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर सभी ब्लॉक में रहने वाले लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जहां सलीम की उन्होंने सुध ली तो वह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उसे तत्काल निजी अस्पताल मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे अभी मृत घोषित कर दिया । अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया। एवं पोस्टमार्टम करवा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की, प्रथम दृष्ट अनुमान लगाया जा रहा है मृतक व्यक्ति छत से झांक रहा होगा तभी अनियंत्रित होकर छत से गिर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।