बीते 24 घंटे में तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़े हैं. बता दें कि यहां पर 27 नए केस सामने आए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा केस रायगढ़ जिले में मिले हैं

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 27 नए केस सामने आए हैं. इसमें सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ में मिले हैं. यहां से 9 केस सामने आए हैं. जबकि दुर्ग से 5, रायपुर से 4, बस्तर, कोरिया और बेमेतरा जिले से 2-2 मरीज मिले हैं. इसके अलावा बालोद, धमतरी और सुकमा से 1-1 नए केस सामने आए हैं. बता दें कि इस समय रायगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. जबकि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 पहुंच गई है. इसके अलावा प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत है.

गई थी जान
बीते दिन दुर्ग में कोविड के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. बुजुर्ग मृतक भिलाई के कैंप का रहने वाला था जिसकी उम्र 81 वर्ष बताई जा रही थी. जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग कोरोना पॅाजिटिव होने पर भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एडमिट था। जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है, कहां गया है कि सभी जिलों में कॉविड जांच के दिशा निर्देश के अनुसार पर्याप्त प्रशिक्षण सुनिश्चित कराई जाए, इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरटी पीसीआर परीक्षण कराई जाए, और मंत्रालय ने राज्यों को जिनोम सीक्वेंस के लिए पॉजिटिव नमूने insacog प्रयोगशाला को भेजने की बात कही है।