प्रदेश में 3 जगह ED की रेड, रिटायर्ड कर्मचारी, टीचर सहित 3 अन्य के मकानों पर मारा छापा
रिपोर्टर वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,
भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रविवार सुबह राधिका नगर में भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी, रिटायर्ड टीचर और एक अन्य के मकान में छापा मारा है। टीम की कार्रवाई सुबह 5 बजे से जारी है। ED की टीम ने तीन दिन पहले भिलाई में ही हाउसिंग बोर्ड में ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छापा मारकर करोड़ों रुपए बरामद किए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वही टीम है जो पहले 2 नवंबर को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के यहां पहुंची थी । वाहन क्रमांक
DL 1C 9199 सहित तीन अन्य वाहनों में एड की अलग-अलग टीम रविवार तड़के भिलाई राधिका नगर पहुंची।

यह टीम दाऊ बाडा तालाब के पास रहने वाले रिटायर्ड बीएसपी कार्यरत श्रीकांत मुसले, रिटायर्ड टीचर केरल निवासी उन्नीयन, और मुस्तफा मंजिल के घर एक साथ पहुंची तीनों घर 100 मीटर के रेडियंस में आसपास स्थित है. ई डि करवाई जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी मात्रा में नगदी मिलाने की आशंका है।





