खरसिया में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 46 क्विंटल धान जब्त; मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
खरसिया में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 46 क्विंटल धान जब्त; मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
खरसिया / रायगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और कोचियों-बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में खरसिया क्षेत्र में अवैध धान भंडारण के दो अलग-अलग मामलों में जांच टीम ने 115 कट्टा यानी 46 क्विंटल धान जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
दो ठिकानों से मिला अवैध धान
छपरीगंज में 18 क्विंटल धान जब्त: मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छपरीगंज में विक्की अग्रवाल के यहां दबिश दी। निरीक्षण के दौरान वहां 45 कट्टा यानी 18 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित मिला। टीम ने धान जब्त कर विक्की अग्रवाल के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
काफरमार में 28 क्विंटल धान पकड़ाया: संयुक्त टीम ने काफरमार स्थित वरुण तिवारी के प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। जांच में यहां 70 कट्टा यानी 28 क्विंटल धान अवैध रूप से रखा पाया गया। टीम ने यह खेप भी जब्त कर वरुण तिवारी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।स्थान संबंधित व्यक्ति / प्रतिष्ठान जब्त धान (कट्टा में) जब्त धान (क्विंटल में) कार्रवाई
छपरीगंज (खरसिया) विक्की अग्रवाल 45 कट्टा 18 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
काफरमार (खरसिया) वरुण तिवारी का प्रतिष्ठान 70 कट्टा 28 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई
कुल जब्ती 2 मामले 115 कट्टा 46 क्विंटल धान जब्तजिले भर में सख्त निगरानी और उड़नदस्ता सक्रिय
अवैध धान परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भंडारण स्थलों की जांच कर रही हैं। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
20 चेक पोस्ट पर 24 घंटे पहरा
अंतरराज्यीय चेक पोस्ट: अवैध परिवहन रोकने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां चार टीमों को तीन पालियों में तैनात कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
निगरानी समिति और उड़नदस्ता: जिले में जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की गई है। साथ ही रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़, छाल, कापू, लैलूंगा और मुकड़ेगा तहसीलों में उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं।





