गुंडरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.23 किलो गांजे के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार, 53,600 रुपए का माल जब्त

 गुंडरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.23 किलो गांजे के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार, 53,600 रुपए का माल जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

गुंडरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.23 किलो गांजे के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार, 53,600 रुपए का माल जब्त

गुंडरदेही / बालोद। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गुंडरदेही पुलिस ने 1 किलो 230 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी और पाउच समेत कुल 53 हजार 600 रुपए का सामान जब्त किया है। खास बात यह है कि आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ाया आरोपी

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पैरी के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान पीले रंग की प्लास्टिक बोरी से 1 किलो 230 ग्राम गांजा, 3,600 रुपए नकद और 45 छोटी प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। जब्त गांजे, नकदी और अन्य सामग्री की कुल कीमत 53,600 रुपए आंकी गई है।विवरण जानकारी

आरोपी का नाम व उम्र नवीन कुमार बारसागढ़े (33 वर्ष), पिता चंद्रभूषण बारसागढ़े

निवासी ग्राम पैरी, जिला बालोद

जब्त सामग्री 1 किलो 230 ग्राम गांजा, 3,600 रुपए नकद, 45 छोटी प्लास्टिक पाउच

कुल आंकी गई कीमत 53,600 रुपए

दर्ज अपराध व धाराएं एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27

अभियान मिशन नवचेतना2016 में भी जा चुका है जेल, मिशन नवचेतना के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नवीन कुमार बारसागढ़े पहले भी गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त रह चुका है। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था और वह जेल भी जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे मिशन नवचेतना अभियान के अंतर्गत की गई है।