किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति: राजेश मुकर्जी (गुड्डू भैया) बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी; प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जारी किया आदेश, कहा- किसानों के हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता

 किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति: राजेश मुकर्जी (गुड्डू भैया) बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी; प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जारी किया आदेश, कहा- किसानों के हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति: राजेश मुकर्जी बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी; प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जारी किया आदेश, कहा- किसानों के हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता

रायपुर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजेश मुखर्जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस (रायपुर संभाग) का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति से जारी हुआ नियुक्ति आदेश

यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी (संगठन) अखिलेश शुक्ला की सहमति तथा प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु की अनुमति से की गई है। इसके पश्चात राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नवाज, राम मोहन बरुआ और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किया गया।

शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए लिया संकल्प

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त संभाग सह प्रभारी राजेश मुकर्जी ने पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के किसान भाइयों के अधिकारों व हितों की रक्षा करने तथा रायपुर संभाग में किसान कांग्रेस के संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया है।