बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़: 1.85 लाख के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़: 1.85 लाख के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

बालोद में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़: 1.85 लाख के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 

भारी मात्रा में बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल (कीमत ₹1,85,600), नकदी और तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,91,631 की सामग्री जब्त की गई है।

कड़ी धाराओं में केस: तीनों आरोपियों के खिलाफ बालोद थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 22(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

बालोद।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खरीदी-बिक्री और सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल सहित कुल 1 लाख 91 हजार 631 रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

तांदुला नदी पुल के नीचे घेराबंदी कर दबोचा मुख्य आरोपी

बालोद एसडीओपी विनय कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी स्थित तांदुला नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति सफेद बैग में नशीली दवाइयां रखकर बेच रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बालोद पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कुंदरूपारा, बालोद निवासी अनूप सरकार (38) को 13 नवंबर की रात धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके बैग से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

पूछताछ में खुले दो अन्य सप्लायरों के नाम

मुख्य आरोपी अनूप सरकार से की गई कड़ी पूछताछ और तकनीकी विवेचना के दौरान इस अवैध नेटवर्क में कुरूद निवासी दीपक धीवर (23) और वाहिद खान (26) की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर 14 नवंबर को इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

1.85 लाख रुपए से अधिक के 464 प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त

बालोद थाना प्रभारी (टीआई) शिशुपाल सिन्हा ने जब्त सामग्री का ब्योरा देते हुए बताया कि कार्रवाई में दो अलग-अलग ब्रांड के कुल 464 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए हैं: