1,345वें दिन भी जारी रहा ‘स्वच्छ धरा’ का महाअभियान: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वच्छता, पौधारोपण और नशामुक्ति का दिया संदेश

 1,345वें दिन भी जारी रहा ‘स्वच्छ धरा’ का महाअभियान: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वच्छता, पौधारोपण और नशामुक्ति का दिया संदेश

1,345वें दिन भी जारी रहा ‘स्वच्छ धरा’ का महाअभियान: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वच्छता, पौधारोपण और नशामुक्ति का दिया संदेश

दुर्ग / भिलाई / बालोद:छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर “हरा भरा, स्वच्छ धरा” के पावन उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति द्वारा जन-जागरूकता अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में यह अभियान बिना रुके लगातार 1,345वें दिन भी जारी रहा।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों—अंजोरा ख (दुर्ग), शिव पार्वती धाम (बालोद), शिव दुर्गा मंदिर (सेक्टर 10 भिलाई), शिव मंदिर शिवनाथ नदी मुक्ति धाम (दुर्ग) और कपीश्वर मंदिर परिसर (भिलाई) में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

🧹 प्लास्टिक कचरा व खरपतवार का किया गया निपटारा

अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने परिसरों से भारी मात्रा में:

प्लास्टिक झिल्ली, डिस्पोजल गिलास, प्लास्टिक चम्मच और पानी पाउच

खाद्य पदार्थों के रैपर और प्लास्टिक की बोतलें

अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास और पेड़-पौधों की सूखी डंगालें

इन्हें एकत्र कर एक निर्धारित स्थान पर निष्पादन हेतु डंप किया गया।

📢 नारों के माध्यम से पर्यावरण व नशामुक्ति का संदेश

स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रेरणादायक नारों के जरिए आमजन को जागरूक किया:

“जल है तो बल है, पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियाँ बरसाओ”

“नशे का होना आदी, घर-परिवार की है बर्बादी”

“खुले में न शौच करें, न करने दें, न करवाएं”

“जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”

🏛️ निगम प्रशासन और ग्राम पंचायत से अपील

समाचार के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित ग्राम पंचायतों से विनम्र निवेदन किया है कि समिति द्वारा विभिन्न स्थलों पर एकत्र किए गए कचरे का शीघ्र अति शीघ्र सुरक्षित निष्पादन कराया जाए।

🤝 युवाओं (GenZ) से अभियान से जुड़ने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि समाज हित और पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में देश-प्रदेश, गांव-शहर के बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं (GenZ) से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

सेवा से जुड़ने हेतु संपर्क करें:

यदि आप इस अभियान में सहयोग या समाजसेवा करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं। समिति हर संभव सहायता का प्रयास करेगी।

👥 अभियान में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, टीनल हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल, भानु सिंह साहू, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, दुर्योधन साहू, महेंद्र यादव, चितरंजन दुर्गा देशमुख, आनंद राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।