स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का लगातार 1,327 वॉं दिन स्वच्छता ,पौधारोपण,जल संरक्षण,गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति जागरूकता अभियान जारी*।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का लगातार 1,327 वॉं दिन स्वच्छता ,पौधारोपण,जल संरक्षण,गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति जागरूकता अभियान जारी*।

 

दुर्ग।हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,327 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर क्रमशः माता दाई मार्ग ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी धमतरी,शिव हनुमान मंदिर प्रगति विहार कालोनी अमलेश्वर, शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 10 भिलाई,कपिश्वर मंदिर, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयं साफ सफाई कर कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप करते हुए आसपास के लोगों को स्वच्छता, पौधारोपण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। ताकि हमारा हर कालोनी,गॉंव,कस्बा, महानगर,देश इन सभी स्थानों में निवासरत हर प्राणी स्वच्छ रहें,स्वस्थ रहें। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम जब अमलेश्वर के प्रगति विहार कालोनी के शिव हनुमान मंदिर में स्वच्छता जागरूकता अभियान कर रही थी, तभी वहां चार वर्ष की कन्या जिसका नाम संस्कृति चंद्राकर है एक झाड़ू लेकर पहुंची और समिति के साथ स्वच्छता अभियान में जुट गई और समिति को बताते भी जाती थी कि यहां पर झिल्ली, गुटखा पाउच, डिस्पोजल है उठाइए। इस नवरात्रि में ये देख हमें ऐसा लगा मानो इस पंचमी पर साक्षात स्वयं दुर्गा माता हमारे साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान कर लोगों को कचरा इधर उधर न फैलाने स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रही है। इस समाचार के माध्यम से भी हम इनका संदेश देश की जनता तक पहुंचा रहे हैं।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी प्रभारी दिनेश कुमार देशमुख,टिकेंद्र हरदेल बालोद से,कार्तिक राम चंद्राकर,महेंद्र यादव,भागीरथी सिन्हा,डेरहा देशमुख,संस्कृति चंद्राकर अम्लेश्वर से,लालजी देशमुख, रामनाथ देशमुख, तोमेश्वर देशमुख,सागर देशमुख,छन्नू देशमुख,मुरली साहू, नारायण यादव, चिनेश यादव ,आशनी साहू (सरपंच ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी), नेमेश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि)एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।