अंबिकापुर पेट्रोल पंप सेल्सगर्ल हत्याकांड: सिरफिरे प्रेमी को सश्रम आजीवन कारावास, बात न करने पर दिनदहाड़े उतारा था मौत के घाट
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***********************************
अंबिकापुर पेट्रोल पंप सेल्सगर्ल हत्याकांड: सिरफिरे प्रेमी को सश्रम आजीवन कारावास, बात न करने पर दिनदहाड़े उतारा था मौत के घाट
अंबिकापुर। शहर के बहुचर्चित चोपड़ापारा स्थित ‘श्री कृपा पेट्रोल पंप’ में करीब एक साल पहले हुए दिल दहला देने वाले सेल्सगर्ल हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक और त्वरित फैसला सुनाया है। सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार राज की अदालत ने आरोपी जोगेंद्र पैकरा उर्फ लादेन को युवती की बेरहमी से हत्या करने के जुर्म में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतका के पीड़ित माता-पिता को क्षतिपूर्ति योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की अनुशंसा भी की है।

क्या थी पूरी वारदात?
यह सनसनीखेज वारदात 2 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे हुई थी। बलरामपुर जिले के भुलसीकला (कुसमी) निवासी जोगेंद्र पैकरा उर्फ लादेन अपनी पूर्व परिचित सेल्सगर्ल विद्यावती टोप्पो उर्फ भारती से नाराज था, क्योंकि युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

पूर्व नियोजित साजिश: आरोपी घटना से कुछ दिन पहले बस स्टैंड के पास एक लॉज में आकर ठहरा था। उसने हत्या के मकसद से शहर की एक दुकान से नया चाकू खरीदा था।
दिनदहाड़े जानलेवा हमला: वारदात के दिन आरोपी अपनी बाइक से चाकू और एयरगन लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। जब विद्यावती ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई घातक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बचाने आए लोगों पर भी हमला: बीच-बचाव करने पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मचारी संतोष यादव पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पास के दुकानदार गुरदेव सिंह ने जब उसे दबोचने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन पर एयर पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
अदालत का फैसला और सजा का विवरण
अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार दुबे के अनुसार, पुलिस ने मामले में कुल 22 गवाहों के बयान दर्ज किए और घटना का स्पष्ट CCTV फुटेज अदालत में पेश किया, जो मुख्य सबूत बना। मात्र एक वर्ष के भीतर सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई:





