एनसीसी कैडेट्स ने सीखी रेजिन राखी बनाने की विधा, कल्याण महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

 

 

एनसीसी कैडेट्स ने सीखी रेजिन राखी बनाने की विधा, कल्याण महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर

भिलाई नगर। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय (सम्बद्ध 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग) की एनसीसी इकाई द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत दो दिवसीय हैंडमेड रेजिन राखी एवं पूजा थाली निर्माण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने किया।

मुख्य प्रशिक्षक व पूर्व एसयूओ सिंगराज गुप्ता ने कैडेट्स व पंजीकृत विद्यार्थियों को रेजिन आर्ट की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि लिक्विड रेजिन और हार्डनर के सही मिश्रण से कांच जैसी चमकदार, वॉटरप्रूफ और टिकाऊ राखियां तैयार की जाती हैं। इनमें ग्लिटर्स, गोल्ड फॉइल, सूखे फूल, नाम व तस्वीरें सहेजकर इन्हें ब्रेसलेट या की-चेन का रूप दिया जा सकता है, जिसकी बाजार में भारी मांग है।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरीश कुमार कश्यप ने कार्यशाला का सफल संचालन करते हुए रेजिन सामग्री के फायदों और निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

अतिथियों ने सराहा, परिसर में बिक्री भी हुई

आयोजन के दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.पी. जायसवाल, डॉ. एच.एन. दुबे, डॉ. आर.पी. अग्रवाल, महिला महा. से.-9 की पूर्व प्राचार्य डॉ. संध्या मदनमोहन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी अमरीक सिंह, डॉ. खुशबू पटेल (जिंदल वि.वि. रायगढ़), डॉ. प्रेक्षा (पारुल वि.वि. गुजरात) और जगदलपुर से आई श्रीमती रेखा यादव व मनीषा यादव के परिवार ने कैडेट्स के हुनर की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने राखियों व पूजा थालियों का अवलोकन कर उनकी जमकर खरीदारी की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनेश, जयप्रकाश, तिक्षा, चन्द्रप्रकाश, श्वेता झारिया, रिषभ अग्रवाल, ज्योति, पियूष, तमन्या, कुनाल, कमलेश पाल, भोलेश मिश्रा, अनूप, नागेश्वर देवांगन, नागेश, मांगी पवित्रा रेड्डी, बी. देवी, सुरूची और सोनम समेत 30 से अधिक कैडेट्स एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।