त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच चलेगी 22 कोच वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, SECR के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***********************************

 

 

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच चलेगी 22 कोच वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, SECR के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

बिलासपुर।त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत देने के लिए रेल प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जो दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी। 22 कोचों वाली यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

ट्रेन की समय-सारणी और संचालन अवधि

गाड़ी संख्या 04159 (प्रयागराज – विशाखापटनम): 14 अगस्त से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार सुबह 10:15 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन शनिवार दोपहर 1:30 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04160 (विशाखापटनम – प्रयागराज): 15 अगस्त से 28 नवंबर तक हर शनिवार दोपहर 3:40 बजे विशाखापटनम से रवाना होकर अगले दिन रविवार शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

बिलासपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर समय सारणी