राजेश मुकर्जी ने दी ईद की शुभकामनाएं; कहा- भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है यह पर्व
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
राजेश मुकर्जी ने दी ईद की शुभकामनाएं; कहा- भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है यह पर्व
रायपुर: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने ईद के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस विशेष अवसर पर अपने संदेश में राजेश मुकर्जी ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और मानवता का संदेश देने वाला एक पवित्र पर्व है। यह त्योहार हमें आपस में मिलकर रहने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है और ईद जैसे त्योहार समाज में एकता तथा आपसी सद्भाव के ताने-बाने को और अधिक मजबूत करते हैं। किसान कांग्रेस नेता ने इस मुबारक मौके पर ईश्वर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।





