दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP विजय अग्रवाल ने 4 इंस्पेक्टर और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश किया जारी

 दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP विजय अग्रवाल ने 4 इंस्पेक्टर और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश किया जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SSP विजय अग्रवाल ने 4 इंस्पेक्टर और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश किया जारी

दुर्ग/भिलाई:दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जिले के 4 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 5 उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है

जारी आदेश के तहत भिलाई नियंत्रण कक्ष से लेकर विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले की सूची:

श्रद्धा पाठक: नियंत्रण कक्ष भिलाई से ट्रांसफर कर अंडा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया।अनिल पटेल: बोरी थाने से हटाकर उतई थाने की कमान सौंपी गई।वंदिता पनिणकर: पुलिस लाइन दुर्ग से बोरी थाने का नया प्रभारी बनाया गया।महेश ध्रुव: उतई थाने से स्थानांतरित कर नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया।उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के फेरबदल की सूची:पारस ठाकुर: अब तक अंडा थाना प्रभारी रहे, इन्हें सुपेला थाना स्थानांतरित किया गया है।श्रीराम पेंड्रो: धमधा थाने से हटाकर उतई थाना भेजा गया है।प्रमोद सिन्हा: उतई थाने से स्थानांतरित कर धमधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।खगेन्द्र पठारे: जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी से अब मोहन नगर थाने में पदस्थ किया गया है।

समित मिश्रा: कुम्हारी थाने से ट्रांसफर कर जेवरा सिरसा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस बदलाव को आगामी समय में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जरूरी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।