मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अब जीएडी के अधीन, व्यावसायिक परीक्षा मंडल का हुआ विलय

 मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अब जीएडी के अधीन, व्यावसायिक परीक्षा मंडल का हुआ विलय

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अब जीएडी के अधीन, व्यावसायिक परीक्षा मंडल का हुआ विलय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के युवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधीन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस बदलाव के लिए छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में जरूरी संशोधन किया जाएगा।व्यापम का हुआ पूर्ण विलयछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अधिनियम, 2026 के लागू होने के साथ ही पूर्व के छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नए कर्मचारी चयन मंडल में पूरी तरह विलय हो चुका है। व्यापम की सभी संपत्तियां और देनदारियां भी अब नए मंडल के अधिकार क्षेत्र में आ गई हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य की सरकारी भर्तियों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी।

सड़क निर्माण के ठेकेदारों को राहतबैठक में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए एक और अहम नीतिगत निर्णय लिया गया। राज्य में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी न पड़े, इसके लिए मंत्रिपरिषद ने ठेकेदारों को सीमित आर्थिक राहत देने का फैसला किया है। इससे लंबित और जारी सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।