यात्रियों के लिए राहत: बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए कल चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर और दुर्ग में भी ठहराव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
यात्रियों के लिए राहत: बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए कल चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर और दुर्ग में भी ठहराव
बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कल यानी 28 मई को बिलासपुर से रवाना होगी। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिल सकेगी।

रात 9:10 बजे छूटेगी ट्रेन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई (गुरुवार) को बिलासपुर स्टेशन से रात 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशन बनाए गए हैं।टाइम टेबल और प्रमुख स्टेशनों का समयरायपुर: रात 11:30 बजे आगमन, 11:35 बजे रवानगी।दुर्ग: रात 12:30 बजे आगमन, 12:35 बजे रवानगी।गोंदिया: सुबह 3:30 बजे आगमन, 3:40 बजे रवानगी।गोंदिया से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गूडूर, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टै, सेलम, ईरोड और तिरुप्पूर स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद सफर के तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे यह ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पोत्तनूर पहुंचेगी।ट्रेन में होंगे कुल 20 कोचयात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं।
इनमें 16 स्लीपर कोच (Sleeper Coach), 2 सामान्य श्रेणी (General Coach) और 2 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक) कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।





