रायगढ़ में भीषण आग: कबाड़ दुकान की चिंगारी ने शोरूम को लिया चपेट में, 43 नई बाइक जलकर राख; 3 गाड़ियां चोरी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
रायगढ़ में भीषण आग: कबाड़ दुकान की चिंगारी ने शोरूम को लिया चपेट में, 43 नई बाइक जलकर राख; 3 गाड़ियां चोरी
रायगढ़ में आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जूटमिल रोड पर स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक भयानक आग लग गई। इस आग की लपटों ने देखते ही देखते पास में स्थित दुपहिया वाहन शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भीषण अग्निकांड में शोरूम के अंदर और बाहर रखी 43 मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। वहीं, कबाड़ गोदाम में खड़ा एक माजदा वाहन भी जलकर कंकाल बन गया।चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम संचालकों को गाड़ियां बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि इस अफरा-तफरी और आपदा के माहौल का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने शोरूम से 2-3 मोटरसाइकिलें चोरी भी कर लीं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैं।





