दया सिंह ने छत्तीसगढ़ के नए DGP अरुण देव गौतम को दी बधाई, कहा- “नेतृत्व से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था”।

 दया सिंह ने छत्तीसगढ़ के नए DGP अरुण देव गौतम को दी बधाई, कहा- “नेतृत्व से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था”।

Prime c24 news ,se sampadak birendra Kumar Chaudhari

दया सिंह ने छत्तीसगढ़ के नए DGP अरुण देव गौतम को दी बधाई, कहा- “नेतृत्व से सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था”।

भिलाई। वरिष्ठ भाजपा नेता और भिलाई नगर निगम के पार्षद दया सिंह ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री अरुण देव गौतम जी को छत्तीसगढ़ राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त होने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

दया सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि श्री अरुण देव गौतम जी का लंबा प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा प्रदेश के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उनके इस पद पर आने से छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ होगी। साथ ही, पुलिस प्रशासन को एक नई दिशा मिलेगी और विभाग सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए नए पुलिस महानिदेशक के सफल, यशस्वी और उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की है।