रायपुर में मर्डर: शराब पिलाने के बाद जीजा ने साले को चापड़ से काटा, हत्या के बाद खुद डायल-112 पर किया फोन
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
रायपुर में मर्डर: शराब पिलाने के बाद जीजा ने साले को चापड़ से काटा, हत्या के बाद खुद डायल-112 पर किया फोन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक जीजा ने अपने ही सगे साले की चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची उरला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गाली-गलौज से परेशान था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उरला के मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहू पिछले तीन साल से रह रहा था। दोनों मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि गिरधर अक्सर शराब पीने के बाद अपने जीजा प्रकाश साहू को गालियां देता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और तनाव चल रहा था। पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट। बीती देर रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद आरोपी प्रकाश साहू रणनीति के तहत साले गिरधर को अपने साथ बाहर शराब पीने के लिए ले गया। शराब के नशे में धुत होने के बाद दोनों के बीच फिर से पुरानी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रकाश ने अपने पास छिपाकर रखे धारदार चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गिरधर की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण गिरधर की मौके पर ही मौत हो गई।
खुद फोन कर बोला- मैंने खून कर दिया है।
हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश साहू ने भागने के बजाय खुद डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची उरला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उरला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।





