खुर्सीपार में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: तड़के 4 बजे 100 जवानों ने घेरा इलाका, 500 घरों की तलाशी और 7 बाइक जब्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
खुर्सीपार में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: तड़के 4 बजे 100 जवानों ने घेरा इलाका, 500 घरों की तलाशी और 7 बाइक जब्त
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सोमवार तड़के खुर्सीपार इलाके में एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सुबह 4 बजे से 9 बजे तक बस्ती, बाजार और ट्रांसपोर्ट नगर के चप्पे-चप्पे को खंगाला।अभियान की मुख्य बातें:सघन तलाशी: पुलिस ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, शिवाजी नगर, अटल आवास देवार बस्ती, मछली मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 500 मकानों की सघन जांच की।

वाहनों की धरपकड़: ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े 200 से ज्यादा ट्रेलर और ट्रकों के दस्तावेजों के साथ ड्राइवरों के आधार कार्ड की जांच की गई। इस दौरान 7 संदिग्ध मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।हिरासत में संदिग्ध: संदेह के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लेकर खुर्सीपार थाने लाया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंपकानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जब सुबह 4 बजे 100 से ज्यादा पुलिस जवान सड़कों पर उतरे, तो पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। खास तौर पर अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह घेराबंदी की गई थी।नागरिकों से पुलिस की अपीलनगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासियों से संवाद भी किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को हिदायत दी है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।





