रफ्तार का कहर: SECL गेवरा के पूर्व GM अरुण त्यागी की सड़क हादसे में मौत, प्रमोशन के बाद जॉइनिंग के लिए जा रहे थे सिंगरौली
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
रफ्तार का कहर: SECL गेवरा के पूर्व GM अरुण त्यागी की सड़क हादसे में मौत, प्रमोशन के बाद जॉइनिंग के लिए जा रहे थे सिंगरौली
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एसईसीएल (SECL) गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक (GM) अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोटिया के पास हुआ, जब उनकी कार एक पार्सल वाहन से जा टकराई।
प्रमोशन की खुशियां मातम में बदलींजानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में पदोन्नत कर ‘निदेशक तकनीकी’ (DT) बनाया गया था। वे अपने नए पद पर ड्यूटी जॉइन करने के लिए कार से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-130 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे पार्सल वाहन के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दमहादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल अरुण त्यागी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। इस दुखद खबर के बाद एसईसीएल परिवार और गेवरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।





