भिलाई: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
भिलाई: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदिनी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन नाबालिग छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जूस पीकर सहेली को छोड़ने जा रही थीं छात्राएं जानकारी के अनुसार, भिलाई के कैलाश नगर निवासी प्रभाष पाल की नाबालिग बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। तीनों छात्राएं अपनी सहेली को किताब लौटाने के बाद रास्ते में जूस पीने के लिए रुकी थीं। जूस पीने के बाद जब वे अपनी सहेली को घर छोड़ने जा रही थीं, तभी काल बनकर आए ट्रक (CG 07 CA 9607) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।नशे में धुत था चालकप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर दूर जा गिरीं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जामुल पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि ट्रक चालक राकेश कुमार पाण्डेय (34 वर्ष) हादसे के वक्त शराब के नशे में धुत था। वह छावनी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।आरोपी को भेजा गया जेलपरिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से मृतक छात्रा के परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर आक्रोश है।





