रायपुर: राजधानी में करोड़ों की सनसनीखेज लूट, सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवर ले उड़े बदमाश
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
रायपुर: राजधानी में करोड़ों की सनसनीखेज लूट, सराफा मैनेजर पर तलवार से हमला कर 1 करोड़ के जेवर ले उड़े बदमाश
खरोरा (रायपुर)। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है। तिल्दाडीह मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक सराफा दुकान के मैनेजर पर जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंधी-बारिश का फायदा उठाकर किया हमलापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरोरा स्थित ‘महावीर ज्वैलर्स’ के मैनेजर टीकाराम शर्मा मंगलवार शाम अपनी दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए। जैसे ही मौसम थोड़ा साफ हुआ और वे आगे बढ़े, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया।सिर पर तलवार से वार, मरणासन्न हालत में छोड़ भागेलुटेरों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से तीन ताबड़तोड़ वार किए। हमले से लहूलुहान होकर जब मैनेजर नीचे गिर गए, तब आरोपी जेवरातों से भरा बैग छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। घायल हालत में पीड़ित ने किसी तरह संस्थान के प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, नाकेबंदी जारीवारदात की गंभीरता को देखते हुए खरोरा थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच और जिले के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल टीकाराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह लूट पूरी तरह सुनियोजित (Pre-planned) थी और बदमाशों को मैनेजर के रूट व बैग में मौजूद कीमती सामान की सटीक जानकारी थी।सीसीटीवी फुटेज पर टिकी जांचरायपुर पुलिस ने जिले के सभी निकास मार्गों पर नाकेबंदी कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।बड़ी खबर: पुलिस इस मामले में ‘भेदी’ (Internal Informer) की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि बदमाशों को ठीक उसी वक्त और उसी स्थान पर मौजूद रहना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।





