रायगढ़: खरसिया में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़: खरसिया में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

रायगढ़: खरसिया में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 

 

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोढा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा। मृतक की पहचान खुलेश्वर राठिया (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फरकानारा का निवासी था।

मामा के घर आया था मृतक

जानकारी के अनुसार, खुलेश्वर पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के घर आया हुआ था। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकती उसकी लाश पर पड़ी, तो यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। परिजनों ने बताया कि युवक काफी समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम किया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी का बयान

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।