राजनांदगांव: आबकारी विभाग का छापा, महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 राजनांदगांव: आबकारी विभाग का छापा, महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

राजनांदगांव: आबकारी विभाग का छापा, महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बागनदी थाना क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब जप्त की है।

सहायक आयुक्त आबकारी (प्रभारी) श्री अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बागनदी निवासी अमृत पाल सिंह भाटिया के रिहायशी मकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से महाराष्ट्र राज्य में निर्मित ‘देशी दारू संत्री’ के 140 पाव (प्रत्येक 90 एमएल) बरामद किए गए। जप्त शराब की कुल मात्रा 12.600 बल्क लीटर बताई गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, अनिल सिन्हा और मनीष की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।