महाराष्ट्र से लाई गई अवैध शराब के साथ खोराटोला का युवक गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
महाराष्ट्र से लाई गई अवैध शराब के साथ खोराटोला का युवक गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
राजनांदगांव: जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम खोराटोला में दबिश देकर महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर रेड
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम खोराटोला निवासी झनक मंडावी (35 वर्ष) अपने घर की बाड़ी और परछी में दूसरे राज्य (महाराष्ट्र) से लाई गई शराब को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए छिपा कर रखा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के घर पर रेड की कार्यवाही की गई।
बड़ी मात्रा में शराब बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 180 एमएल वाले 48 नग और 90 एमएल वाले 93 नग (कुल 17.010 लीटर) शराब जब्त की गई। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 7,560/- रुपये आंकी गई है। शराब के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने इसे अवैध मानकर जब्त कर लिया।
आबकारी एक्ट के तहत जेल
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यवाही के बाद, आरोपी झनक मंडावी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के





