डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगदी और मोबाइल बरामद

 डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगदी और मोबाइल बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************************

 

 

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगदी और मोबाइल बरामद

डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंघोला तालाब किनारे, खैरागढ़ रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (प्रशिक्षु DSP) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सैय्यद आसिफ (37 वर्ष), निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़ को रंगे हाथों धर दबोचा।

सामान और नगदी जप्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित मशरूका बरामद किया है:

03 नग सट्टा-पट्टी और 01 डॉट पेन।

नगद 850/- रुपये।

02 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 10,000/- रुपये)।

कुल जप्त मशरूका की कीमत 10,850/- रुपये आंकी गई है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

अवैध कारोबारियों को चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और होटलों/ढाबों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।