रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग और शालीमार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय 

 रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग और शालीमार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग और शालीमार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय

दुर्ग। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के बीच विशेष ‘समर स्पेशल ट्रेन’ चलाने जा रहा है। यह ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

दुर्ग-शालीमार (08745):

यह स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल (बुधवार) को रात 21:45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी। रायपुर, बिलासपुर और टाटानगर होते हुए यह अगले दिन दोपहर 13:45 बजे शालीमार पहुंचेगी।

शालीमार-दुर्ग (08746):

वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल (गुरुवार) को शाम 17:45 बजे शालीमार से छूटेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

यात्रा के दौरान यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर एवं सांतरागाछी स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन:

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 10 स्लीपर, 2 एसी-3 टियर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल किए गए हैं। इस पहल से छत्तीसगढ़ और बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।