दुर्ग: बटरेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिव मंदिर के पास गांजा बेचता ‘तारा’ गिरफ्तार

 दुर्ग: बटरेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिव मंदिर के पास गांजा बेचता ‘तारा’ गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

दुर्ग: बटरेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिव मंदिर के पास गांजा बेचता ‘तारा’ गिरफ्तार

जामगांव आर: दुर्ग जिले की जामगांव आर पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बटरेल में घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से ढाई किलो गांजा और नगदी बरामद की गई है।

मंदिर के पास ग्राहक का कर रहा था इंतजार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बटरेल के राजा तालाब स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ताराचंद देवांगन (50 वर्ष), निवासी तरिया पारा, बटरेल बताया।

लाखों का गांजा बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद एक लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 2.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ ही बिक्री के 1300 रुपए नगद और एक विवो मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

कड़ी पूछताछ में आरोपी ताराचंद ने खुलासा किया कि वह यह गांजा देवानंद सोनवानी नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस अब इस मुख्य लिंक की तलाश कर रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जामगांव आर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार आरोपी ताराचंद लंबे समय से अवैध गांजे के व्यापार कर रहा है, आरोपी ने व्यापार से धन एकत्रित किया है