बटरेल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शिव मंदिर के पास गांजा बेचते धराया तस्कर, सवा लाख का माल बरामद

 बटरेल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शिव मंदिर के पास गांजा बेचते धराया तस्कर, सवा लाख का माल बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

बटरेल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शिव मंदिर के पास गांजा बेचते धराया तस्कर, सवा लाख का माल बरामद

दुर्ग। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जामगांव (आर) थाना पुलिस ने ग्राम बटरेल में घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मंदिर के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को 14 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बटरेल स्थित राजा तालाब शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध ताराचंद देवांगन (50 वर्ष), निवासी तरिया पारा (बटरेल) को हिरासत में लिया।

नकद और मोबाइल समेत 2.5 किलो गांजा जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद एक लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 2.500 किलोग्राम सूखा हरा गांजा बरामद हुआ। बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ ही बिक्री के 1300 रुपये नकद और एक विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

सप्लायर का भी खुला राज

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ताराचंद ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है। उसने पुलिस को बताया कि यह माल वह देवानंद सोनवानी नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जामगांव (आर) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।