दुर्ग: खाड़ा गांव में विवाद के बाद अधेड़ की मौत, जमीन को लेकर दोस्तों ने की थी पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग: खाड़ा गांव में विवाद के बाद अधेड़ की मौत, जमीन को लेकर दोस्तों ने की थी पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

दुर्ग: खाड़ा गांव में विवाद के बाद अधेड़ की मौत, जमीन को लेकर दोस्तों ने की थी पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खाड़ा में दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपसी मारपीट में गंभीर रूप से घायल 43 वर्षीय शंभू निषाद की मौत हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अहमदाबाद से परिवार से मिलने आया था मृतक

जानकारी के अनुसार, शंभू निषाद गुजरात के अहमदाबाद में वेल्डिंग का काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही अपने परिवार (पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे) से मिलने गांव आया था। 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त संतोष यादव और रोहित यादव के घर गया था।

जमीन विवाद और शराब का नशा बना काल

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी गांव की आबादी जमीन को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। विवाद तब बढ़ा जब शंभू ने इस मसले पर सरपंच से बात करने की सलाह दी। आवेश में आकर संतोष और रोहित ने शंभू के साथ जमकर मारपीट कर दी।

सोया तो फिर नहीं उठा शंभू

मारपीट के बाद आरोपियों ने ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे परिजन उसे घर ले आए। शरीर पर अंदरूनी चोटें होने के कारण शंभू सो गया, लेकिन अगली सुबह वह नहीं जागा। गंभीर हालत में उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई: BNS के तहत मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही अंडा पुलिस ने तत्परता दिखाई और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष यादव को कोनारी गांव के पास से और दूसरे आरोपी रोहित यादव को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। मामले की विस्तृत जांच जारी है।