रायगढ़ में हाथियों का ‘कुनबा’ बढ़ा: धरमजयगढ़ के छाल रेंज में दिखा 35 हाथियों का विशाल दल, जिले में कुल संख्या 123 पहुंची

 रायगढ़ में हाथियों का ‘कुनबा’ बढ़ा: धरमजयगढ़ के छाल रेंज में दिखा 35 हाथियों का विशाल दल, जिले में कुल संख्या 123 पहुंची

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

रायगढ़ में हाथियों का ‘कुनबा’ बढ़ा: धरमजयगढ़ के छाल रेंज में दिखा 35 हाथियों का विशाल दल, जिले में कुल संख्या 123 पहुंची

रायगढ़/धरमजयगढ़:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की धमक ने वन विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में हाल ही में 35 हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले में अब हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 123 हो गई है।

 

पेलमबांध के पास डेरा, दल में 7 शावक शामिल

छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया परिसर स्थित पेलमबांध के पास इस विशाल दल को विचरण करते देखा गया। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस झुंड में 3 नर, 25 मादा और 7 नन्हे शावक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह दल घरघोड़ा क्षेत्र से होते हुए छाल रेंज की सीमा में दाखिल हुआ है।

हाथी मित्र दल ने आवाज देकर जंगल की ओर खदेड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब सड़क पर आ गए हाथियों को हाथी मित्र दल के सदस्यों ने महज आवाज देकर सुरक्षित जंगल की ओर लौटा दिया। वन विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

आंकड़ों पर एक नजर:

कुल हाथी: 123 (धरमजयगढ़ मंडल: 120, रायगढ़ रेंज: 3)

क्षेत्रवार मौजूदगी: छाल रेंज (59), धरमजयगढ़ रेंज (48) और लैलूंगा रेंज (13)।

वर्गीकरण: कुल हाथियों में 36 नर, 62 मादा और 26 शावक शामिल हैं।

प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर

छाल रेंज अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर बोजिया, औरानारा, गड़ाईनबहरी और सिंघीझाप में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। हाथी मित्र दल के साथ-साथ वन विभाग ड्रोन कैमरे के जरिए हाथियों के मूवमेंट पर पैनी नजर रख रहा है ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।