आज जेल, कल बेल… परसों फिर वही खेल’: उतई थाने को रील का अड्डा बनाने वाला NDPS आरोपी अब पुलिस की रडार पर

 आज जेल, कल बेल… परसों फिर वही खेल’: उतई थाने को रील का अड्डा बनाने वाला NDPS आरोपी अब पुलिस की रडार पर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

आज जेल, कल बेल… परसों फिर वही खेल’: उतई थाने को रील का अड्डा बनाने वाला NDPS आरोपी अब पुलिस की रडार पर

 

 

 

(दुर्ग): कानून और खाकी का खौफ अपराधियों के मन से किस कदर खत्म होता जा रहा है, इसकी एक बानगी दुर्ग जिले के उतई थाने में देखने को मिली। नशे के कारोबार (NDPS एक्ट) में 17 महीने जेल की हवा खाकर लौटे एक युवक ने थाने के भीतर से ‘रौब’ दिखाते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा भोजपुरी गाना— “आज जेल, कल बेल और परसों फिर वही खेल”—सीधे तौर पर पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा है।

देखिए वायरल वीडियो,

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान हर्ष साहू (24-25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्टेशन मरोदा का निवासी है। हर्ष को साल 2024 में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल भेजा गया था। लगभग डेढ़ साल जेल में बिताने के बाद वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।

बाहर आते ही अपनी ‘धमक’ दिखाने के लिए उसने उतई थाने को ही अपना शूटिंग स्पॉट चुन लिया। वायरल वीडियो में वह थाने के गेट से बाहर निकलते हुए फिल्मी अंदाज में चलता दिख रहा है। 12 अप्रैल को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी

इस रील ने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

थाने जैसे संवेदनशील स्थान पर कोई अपराधी बेखौफ होकर रील कैसे बना लेता है?

क्या रील बनाते वक्त वहां मौजूद संतरी या अन्य पुलिसकर्मियों की नजर उस पर नहीं पड़ी?

“वही खेल” दोहराने की बात कहकर क्या आरोपी फिर से अपराध की दुनिया में कदम रखने की खुली चेतावनी दे रहा है?

एक्शन में पुलिस

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने के बाद उतई पुलिस की नींद टूटी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि युवक कब और किस काम से थाने आया था। फिलहाल, वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है।

अब देखना यह होगा कि ‘बेल’ के बाद ‘खेल’ की बात करने वाले इस युवक पर पुलिस क्या दोबारा ‘जेल’ वाली कार्रवाई करती है या नहीं।