बड़ी सौगात: रायपुर रेल मंडल ने बालोद समेत 4 स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए दी 30 करोड़ की मंजूरी

 बड़ी सौगात: रायपुर रेल मंडल ने बालोद समेत 4 स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए दी 30 करोड़ की मंजूरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

बड़ी सौगात: रायपुर रेल मंडल ने बालोद समेत 4 स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए दी 30 करोड़ की मंजूरी

बालोदरायपुर रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं में विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने बालोद सहित चार महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। इस परियोजना के तहत प्लेटफॉर्म के साथ-साथ रैंप वाले फुट ओवर ब्रिज (FOB) का भी निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
12 कोच की ट्रेनों के लिए बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की लंबाई
शनिवार को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन के 8 स्टेशनों—मरौदा, पाउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोड़, भैंसबोड़ और सलाईटोला—में प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जा रही है। लगभग 10.78 करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य के बाद इन स्टेशनों पर 12 कोच वाली मेमू ट्रेनें आसानी से खड़ी हो सकेंगी। साथ ही, कुसुमकसा स्टेशन पर भी 12 कोच वाली डीईएमयू ट्रेनों के हिसाब से यात्री सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
इन स्टेशनों पर बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म
रेलवे विभाग ने परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर और गुदुम स्टेशनों पर दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा पुराने प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम भी किया जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।
दैनिक भास्कर की खबर का असर
गौरतलब है कि 26 मार्च को ‘दैनिक भास्कर’ ने यात्रियों को होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इन कार्यों को मंजूरी दी है। नए प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज बनने से स्टेशनों पर भीड़ कम होगी और ट्रेनों के आवागमन में सुगमता आएगी।