दुर्ग,पाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

 दुर्ग,पाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

दुर्ग,पाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दुर्ग,पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक ड्राइवर से झपटमारी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

सुनसान मोड़ पर दिया था वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को ट्रक ड्राइवर डामन सलाम भानुप्रतापपुर की ओर जा रहा था। रात के समय ग्राम लोहरसी और फुंडा के बीच नहर नाली मोड़ के पास वह ट्रक रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने धावा बोल दिया और ड्राइवर की शर्ट की जेब से ₹2400 नगद छीनकर फरार हो गए।

तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पाटन पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की घेराबंदी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋषभ आग्नेकर और चंद्रकुमार निषाद को हिरासत में लिया।

नगदी और बाइक बरामद

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए ₹2400 नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।