सेना भर्ती 2026-27: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

 सेना भर्ती 2026-27: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

सेना भर्ती 2026-27: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

दुर्ग/रायपुर:भारतीय थल सेना में भविष्य बनाने की राह देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब संशोधित कर 10 अप्रैल 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दिया गया है।

दो पदों के लिए आवेदन का मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार अभ्यर्थियों को एक विशेष सुविधा दी गई है। योग्य उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अग्निवीर के दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर निम्नलिखित श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं:

अग्निवीर जनरल (GD)

तकनीकी (Technical)

क्लर्क (Clerk)

ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास)

महिला सैन्य पुलिस

नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा

जून में होगी ऑनलाइन परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में प्रस्तावित है। विशेष रूप से, अग्निवीर क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान ही टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

सहायता के लिए यहाँ संपर्क करें

किसी भी तकनीकी समस्या या विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन भी किया जा सकता है।